(खबरें अब आसान भाषा में)
संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञों ने बांग्लादेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों की तत्काल सहायता की अपील की है. यह अपील उन ख़बरों के बाद की गई है, जिनमें आशंका जताई गई है कि जुलाई के मध्य में 500 से अधिक लोगों को ले जा रही दो नौकाएँ म्याँमार के तट के पास डूब गईं.