संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) ने देशों से बारूदी सुरंगों (anti-personnel mines) के उपयोग को सीमित करने वाले अन्तरराष्ट्रीय क़ानूनों का पालन करने का आहवान किया है, क्योंकि ये सुरंगें, युद्ध समाप्त होने के लम्बे समय बाद तक भी आम नागरिकों की जान लेती हैं और उन्हें गम्भीर रूप से घायल व अपंग बनाती रहती हैं.