बांग्लादेश के विदेश मंत्री ख़लीलुर रहमान को संयुक्त राष्ट्र महासभा के आगामी 81वें सत्र के लिए अध्यक्ष चुना गया है. उन्होंने निर्वाचित होने के बाद कहा कि वह इस दायित्व को एक ऐसे क्षण में सम्भालेंगे जब अन्तरराष्ट्रीय व्यवस्था दबाव में है, और इसके मद्देनज़र, उनका कार्यकाल भरोसे की बहाली, रूपान्तरकारी बदलावों के प्रबन्धन और सर्वजन के लिए वादों को साकार करने पर केन्द्रित होगा.