नेपाल 2026 में अल्प-विकसित देशों (LDC) की सूची से बाहर निकलने की तैयारी कर रहा है. यह बदलाव तभी टिकाऊ होगा जब महिलाएँ इसकी अगुवा बनें. इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘सशक्त महिलाएँ, समृद्ध नेपाल’ (EWPN) – नेपाल सरकार, योरोपीय संघ और संयुक्त राष्ट्र की साझा पहल, जो ख़ासतौर पर ग्रामीण और वंचित महिलाओं को आजीविका, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के ज़रिए सशक्त बना रही है.