उन्होंने कहा, "ऐसा लगा जैसे आपने कला को ही खरीद लिया हो, जिसे खरीदा ही नहीं जा सकता। कला जीवन है, और आपको जीवन का सम्मान करना चाहिए। और आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि दलेर पाजी शराब नहीं पीते हैं। मैंने उनके साथ 'वेलकम टू द जंगल' में काम किया है। उनकी तबीयत ठीक नहीं है, और लोग उन्हें ठीक होने में मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। सत्ता तो आती-जाती रहती है, लेकिन कला का स्थान हमेशा ऊंचा रहेगा, इसलिए आपको इसका सम्मान करना चाहिए। भगवान आपका भला करे।"