दक्षिण सूडान के जोंगलेई और वृहद पीबोर इलाक़ों में मवेशी चोरी और हिंसा से जूझते समुदायों की मदद के लिए भारतीय शान्तिरक्षक मुफ्त पशु चिकित्सा शिविर चला रहे हैं. इन शिविरों में इलाज, दवाइयाँ और रोकथाम सेवाएँ दी जा रही हैं. साथ ही, स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है ताकि वे टीकाकरण और देखभाल के ज़रिए मवेशियों को सुरक्षित रख सकें, यह पहल न केवल लोगों की आजीविका को मज़बूत बना रही है बल्कि समुदायों में स्थाई शान्ति और आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस क़दम भी साबित हो रही है…(वीडियो)