संयुक्त राष्ट्र समर्थित खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि ग़ाज़ा पट्टी में पूरी फ़लस्तीनी आबादी गम्भीर खाद्य असुरक्षा से जूझ रही है और 4.7 लाख लोग भूख के विनाशकारी स्तर से पीड़ित है. ग़ाज़ा में युद्ध शुरू हुए 19 महीने बीत चुके हैं और पिछले 70 दिनों से मानवीय सहायता आपूर्ति को वहाँ प्रवेश की अनुमति नहीं मिल पाई है.