खबर, नौकरी, परीक्षा और बिज़नेस, आसान भाषा में
संयुक्त राष्ट्र के “विश्व खाद्य कार्यक्रम” (WFP) और उसके साझीदारों ने कहा है कि इसराइल द्वारा ग़ाज़ा पट्टी में जारी बमबारी के कारण, वहाँ अधिकांश परिवार केवल एक समय का खाना खाकर जीवित हैं. जबकि एक-तिहाई परिवार ऐसे हैं, जो पूरे दिन कोई भी भोजन खाए बिना, ख़ाली पेट रहने के लिए मजबूर हैं.