ग़ाज़ा में फ़लस्तीनी आबादी पर मंडराते भुखमरी के जोखिम के बीच, संयुक्त राष्ट्र मानवीय सहायताकर्मियों ने खाद्य सहायता वितरण केन्द्रों पर घातक हिंसा की घटनाओं पर गहरी चिन्ता व्यक्त की है. पिछले कुछ सप्ताह के दौरान, हताशा भरे माहौल में इन केन्द्रों पर भोजन पाने के लिए एकत्र हुए 400 से अधिक फ़लस्तीनियों के मारे जाने की जानकारी है और अनेक अन्य घायल हुए हैं.