वापाकोनेटा के मेयर डैन ली ने भी घर को बचाने के इस फैसले की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि केन श्राइबर का दान अमेरिकी इतिहास से जुड़ी इस धरोहर को बचाने में मदद करेगा। हिस्टोरिकल सोसाइटी की योजना घर की मरम्मत करके इसे 2030 तक आम लोगों के लिए खोलने की है। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करेगा कि मरम्मत का काम कब पूरा होता है और इसके लिए कितना पैसा जुट पाता है।