गोल्डमैन सैक्स के मुताबिक, गल्फ में क्रूड का रोजाना उत्पादन 50 लाख बैरल से कम बना हुआ है, जो फरवरी 2026 के लेवल से कम है। इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अमेरिका और ईरान की लड़ाई शुरू होने के बाद से क्रूड ऑयल की कीमतों का असर शेयर और बॉन्ड्स बाजारों पर भी पड़ा है। उधर, रूस और यूक्रेन की लड़ाई का असर एग्रीकल्चर कमोडिटी की कीमतों पर पड़ा है। ब्लूमबर्ग कमोडिटी इंडेक्स बीते एक साल में 19 फीसदी उछला है।