साल 2020 में आए कोरोना माहामारी का असर आजतक दुनिया में देखा जा सकता है। ये एक बार फिर कोरोना वायरस दुनिया में पैर पसारने लगा है। एशिया के कई हिस्सों में कोरोना की एक नई लहर फैल रही है। एशिया के कुछ हिस्सों खासकर सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में कोविड के मामलों में अचानक बढ़ोतरी के बीच भारत में भी कोरोना की हल्की आहट महसूस होने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक 19 मई तक देश में कुल 257 एक्टिव कोविड केस सामने आए हैं। इसे देखते हुए सरकार ने फिर से कोरोना पर निगरानी बढ़ा दी है।