पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, भारत के साथ हालिया संघर्ष में सशस्त्र बलों का “सफलतापूर्वक” नेतृत्व करने के लिए मुनीर का प्रमोशन किया गया है। यह निर्णय प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में लिया गया। सरकारी PTV ने बताया कि कैबिनेट ने देश के “फील्ड मार्शल के रूप में जनरल असीम मुनीर को प्रमोट” करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया