Houthi strikes in Saudi Arabia Aramco: यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में बड़ा हमला बोलते हुए तेल दिग्गज कंपनी ‘अरामको’ के ठिकानों, अभा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और किंग खालिद एयरबेस को निशाना बनाया है। इस हमले के बाद कई तेल संयंत्रों में भीषण आग लग गई और 73 लोग घायल हो गए हैं। हूतियों का दावा है कि उन्होंने यह हमला यमन में हुई सऊदी एयरस्ट्राइक के जवाब में किया है