जलवायु परिवर्तन, एक वैश्विक स्वास्थ्य आपात स्थिति को हवा दे रहा है और अत्यधिक गर्मी की वजह से हर वर्ष, पाँच लाख से अधिक लोगों की जान जा रही है. ब्राज़ील के बेलेम शहर में यूएन के वार्षिक जलवायु सम्मेलन (कॉप30) के दौरान शुक्रवार को जारी एक नई रिपोर्ट में आगाह किया है कि जलवायु चुनौती से विश्व भर में अस्पतालों के लिए समक्ष एक नया जोखिम उत्पन्न हो गया है.