संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर उन्होंने कहा, “हम भारत के लोगों ने 26 नवंबर, 1949 को संविधान को अपनाया था। मैं संविधान को अपनाने के 75 साल पूरे होने के मौके पर इस सदन को और देश के सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई देता हूं।” रक्षा मंत्री ने कहा, “मैं कह सकता हूं कि हमारा संविधान सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक जीवन के सभी पहलुओं को छूकर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है