अब सवाल ये हैं कि इन शेयरों में आगे के लिए क्या हो रणनीति? इसका जवाब देते हुए स्वास्तिका इन्वेस्टस्मार्ट में वेल्थ हेड शिवानी न्याति ने कहा कि जिंदल सुप्रीम ने ₹120 पर मजबूत शुरुआत की, जो इसके IPO के ऊपरी प्राइस बैंड ₹93 से 29.3% ज़्यादा है। कंपनी स्टील पाइप और ट्यूब के कारोबार में मजबूत पैठ रखती है, उसके पास अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट्स हैं और RoNW भी अच्छा है। इसका वैल्यूएशन अपने साथियों (peers) के मुकाबले कम (डिस्काउंट पर) है।