हर वर्ष 21 जून को मनाए जाने वाले ‘अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस’ के सिलसिले में शुक्रवार को यूएन मुख्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई मिशन और यूएन सचिवालय के सहयोग से हो रहे 11वें योग दिवस की थीम है: एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग. इसका सन्देश है कि शारीरिक तन्दरुस्ती, मानसिक शान्ति और भावनात्मक सन्तुष्टि प्रदान करने वाले योग से पृथ्वी की सेहत भी जुड़ी हुई है. इस कार्यक्रम का वीडियो प्रसारण देखने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए.