Zomato पर कवरेज करने वाले 27 एनालिस्ट्स में से 24 ने इसे “Buy” रेटिंग दी है, जबकि अन्य तीन ने स्टॉक को बेचने के लिए कहा है। हालांकि, इनमें से दो ब्रोकरेज ऐसे हैं, जिन्होंने इस शेयर को लेकर बिल्कुल विपरीत राय दी है। इनमें से एक ब्रोकरेज का कहना है कि यह स्टॉक आने वाले समय में डबल हो जाएगा। वहीं, एक अन्य ब्रोकरेज का दावा है कि स्टॉक की कीमत मौजूदा लेवल से घटकर आधी हो जाएगी