न्यूजीलैंड ने कुछ दिन पहले जब भारतीय टीम को 3-0 से हराया तो रोहित ब्रिगेड की डब्ल्यूटीसी फाइनल की उम्मीदें टूटने लगीं. टीम इंडिया के सिर्फ कुछ ही प्रशंसकों को ही यकीन था कि टीम इंडिया यहां से भी कमबैक कर सकती है. यह भरोसा था कि भारतीय टीम अपने देश में हारने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हरा सकती है. भारत ने जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में वह कर दिखाया. इस जीत ने भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का रास्ता थोड़ा आसान कर दिया है. भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल