महाराष्ट्र में नई सरकार की गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को अपना इस्तीफा सौंपा है। शिंदे अपने इस्तीफा देने राजभवन पहुंचे। उनके साथ डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार भी राजभवन में मौजूद थे।
महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सस्पेंस अब भी बरकरार है। राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर सियासत भी जारी है। आज, 26 नवंबर को महाराष्ट्र में मौजूदा सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नें मंगलवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। हालांकि,नए सीएम के नाम के ऐलान तक वो कार्यवाहक सीएम के रूप बने रहेंगे।
एकनाथ शिंदे ने राज्यापाल को सौंपा इस्तीफा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई के राजभवन में राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा सौंप दिया। उपमुख्यमंत्री अजित पवार और देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद हैं। राज्यपाल ने शिंदे को नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं देने को कहा है।
क्या देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री?
इस बीच महाराष्ट्र में अगली सरकार के गठन की रूपरेखा लेकर चर्चा तेज हो गई है। खबर है कि गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात कर सकते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले ‘महायुति’ गठबंधन ने 288 सदस्यीय विधानसभा में 235 सीट हासिल की हैं। जिसमें बाजेपी अकेली 135 सीटों पर कब्जा कर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। बीजेपी की महाराष्ट्र में ये अब तक की सबसे बड़ी जीत है। शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 सीट पर जीत हासिल की और अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने 41 सीट पर जीत दर्ज की है। मौजूदा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे है।
यह भी पढ़ें:‘हम ही जीतेंगे’, मिल्कीपुर सीट पर उपचुनाव का रास्ता साफ होने पर बोले रवि