विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि काँगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC) में तेज़ी से फैल रहे इबोला के प्रकोप को नियंत्रित करने में सामुदायिक विश्वास निर्णायक साबित होगा. यूएन स्वास्थ्य एजेंसी के महानिदेशक डॉक्टर टैड्रॉस ऐडहेनॉम घेबरेयेसस ने इबोला प्रकोप से निपटने में डीआरसी के साथ खड़े रहने का संकल्प व्यक्त किया है.