बिजली चालित वाहनों, नवीकरणीय ऊर्जा और आधुनिक तकनीकों के लिए महत्वपूर्ण खनिज बेहद ज़रूरी हैं. ये विकास और समृद्धि का रास्ता खोल सकते हैं, मगर कमज़ोर शासन व अवैध खनन के कारण यही संसाधन सशस्त्र गुटों, भ्रष्टाचार एवं हिंसक टकराव को बढ़ावा भी दे सकते हैं. बुधवार को सुरक्षा परिषद में इन ख़तरों से निपटने के उपायों पर चर्चा हुई.