कंपनी को व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन से कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम करने के उसके घोषित इरादे के बारे में जानकारी मिलती रही है, जिसमें 2025 में 11 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचना भी शामिल है। व्हर्लपूल ऑफ इंडिया ने कहा कि कंपनी व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन द्वारा और हिस्सेदारी बेचने के लिए संभावित खरीदारों के साथ किसी भी चर्चा या बातचीत का हिस्सा नहीं है। इसलिए उसे नहीं पता कि ऐसी और चर्चाएं पूरी हिस्सेदारी की बिक्री से जुड़ी हैं या कुछ हिस्सेदारी की बिक्री से। साथ ही ही उसे शर्तों, कीमत या बातचीत किस चरण में है, इसकी जानकारी है। इस अनिश्चितता के कारण, कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को कोई नई सूचना नहीं दी ताकि कोई अनावश्यक उम्मीदें या बाजार में गलत धारणा न बने।