अधिकारी ने बताया, “मंगलवार दोपहर तक ऐसे SIR फॉर्म की संख्या 13.92 लाख थी… हमें उम्मीद है कि जैसे-जैसे आंकड़े अपडेट होते जाएंगे, यह आंकड़ा बढ़ता रहेगा।’’ SIR प्रक्रिया के तहत राज्य भर के घरों से आंकड़े इकट्ठा करने की जिम्मेदारी बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) को सौंपी गई है, जो आंशिक रूप से भरे गणना प्रपत्रों को वितरित करने और जरूरी डिटेल इकट्ठा करने का काम कर रहे हैं