West Bengal Chunav Result Live: पश्चिम बंगाल में आज यानी सोमवार (4 मई) को फैसले का दिन है। 2026 के विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे से शुरू होगी। रिजल्ट आने के साथ ही एक लंबे और जोरदार चुनाव प्रचार का भी समापन हो जाएगा। सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपनी सत्ता बरकरार रख पाएगी या फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) बंगाल में बड़ी सफलता हासिल कर इतिहास रचेगी