Chunav Result 2026 Live: कुल मिलाकर आज के नतीजे यह तय करेंगे कि अलग-अलग राज्यों में पुराना राजनीतिक ट्रेंड जारी रहता है या बदलाव की शुरुआत होती है। पश्चिम बंगाल में हाई-वोल्टेज मुकाबला है, जहां यह साफ होगा कि सत्ता बरकरार रहती है या बदलाव आता है। तमिलनाडु में बदलते राजनीतिक समीकरण और नए खिलाड़ियों की एंट्री का असर दिखेगा। असम में मौजूदा सरकार की परीक्षा है कि जनता उसे फिर मौका देती है या नहीं