इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की, जिसके बाद ‘मेलोडी’ की केमिस्ट्री की खूब चर्चा हो रही है। बता दें कि, साल 2024 में G-7 की बैठक में दोनों नेताओं की बीच मुलाकात हुई थी। उस दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में मेलोनी के साथ पीएम मोदी भी थे।