आरबीआई द्वारा रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद भी बैंक तुरंत जमा दरों में बढ़ोतरी नहीं करते। बैंक अपनी लिक्विडिटी और कर्ज की मांग के हिसाब से धीरे-धीरे दरें बढ़ाते हैं। नया पैसा जमा करने से पहले स्मॉल फाइनेंस बैंकों, एनबीएफसी और सरकारी/निजी बैंकों के रेट्स की तुलना जरूर करें। वरिष्ठ नागरिक लग से स्पेशल एफडी रेट्स का लाभ उठा सकते हैं, जहां 0.50% तक अतिरिक्त ब्याज मिलता है।