नई दिल्ली.दानिश कनेरिया ने न्यूज़ 18 हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि श्रीलंका फाइनल खेल सकता है . भारत की रविवार को मिली बड़ी जीत पर बोलते हुए दानिश कनेरिया ने कहा कि अब पाकिस्तान एक और बलि का बकरा खोजेगा. फखर जमान के आउट होने पर उन्हें एक और बलि का बकरा मिल गया है. अब पाकिस्तान रोएगा और कहेगा कि वह आउट नहीं थे, लेकिन संजू सैमसन ने स्पष्ट तौर पर कैच लिया था. उनके दस्ताने साफतौर पर गेंद के नीचे थे. फिर भी पाकिस्तान इस पर रोएगा और संदेह के लाभ की बात करेगा. दानिश ने अभिषेक शर्मा के बारे में बड़ी बात कहते हुए कहा कि वो आने वाले समय में वर्ल्ड क्रिकेट को डराने वाला है.