Prayagraj Floods: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी प्रयागराज में रविवार (30 अगस्त) को एक बेहद भावुक और आस्था से जुड़ा अनोखा दृश्य सामने आया है। संगम स्थित प्रसिद्ध ‘लेटे हुए हनुमान’ यानी बड़े हनुमान जी के मंदिर में मां गंगा का पानी गर्भगृह तक पहुंच गया। इस दौरान ऐसा दृश्य बना मानो मां गंगा स्वयं संगम तट पर विराजमान बड़े हनुमान जी का अभिषेक करने पहुंची हों