Uttrakhand Road Accident: उत्तराखंड के अल्मोड़ा से भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में पांच लोगों के मौत होने की खबर है।
मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में सोमवार को एक यात्रियों से भरी बस के खाई में गिर जाने से 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि इस हादसे में पांच लोगों की जान चली गई है। मौके पर बचाव अभियान जारी है।
बताया जा रहा है कि पौड़ी-अल्मोड़ा सीमा पर रामनगर में कुपी के पास यह बड़ा सड़क हादसा हुआ है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही अल्मोड़ा के एसएसपी मौके पर रवाना हो गए हैं। मौके पर नैनीताल पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची है। इस हादसे पर सीएम धामी की नजर बनी हुई है।