UPSC CSE Final Result 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 अप्रैल को यूपीएससी सिविल सर्विस फाइनल रिजल्ट 2024 घोषित कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के अंतिम परिणाम के साथ एक अहम सूचना भी जारी की है। आयोग ने कहा है कि परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के अंक परिणाम घोषित होने की तारीख से 15 दिनों के अंदर UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे