(खबरें अब आसान भाषा में)
Tata Motors July 2026 Sales: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने जुलाई 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी की घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कुल बिक्री सालाना आधार पर 59% बढ़कर 63,760 यूनिट हो गई है। बता दें कि ये नतीजे टाटा की पैसेंजर गाड़ियों की लगातार बनी हुई मांग को दिखाते हैं।