उत्तर प्रदेश के वाराणसी के बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर एक यात्री की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलने से सुरक्षा एजेंसी की महिला कर्मी समेत दो कर्मचारी जख्मी हो गए। महिला के दाएं पैर और कमर के निचले हिस्से में छर्रे लगे हैं। कई जगह गहरे जख्म हो गए हैं।