Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से दिनदहाड़े फायरिंग की खबर आई है। बताया जा रहा है कि लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के कल्ली पक्षिम में दो पहिया पर सवार अज्ञात बदमाशों ने प्रोपर्टी डीलर को दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।