गाजियाबाद में गुरुवार को भारी बारिश से 2 बच्चों समेत कुल 5 लोगों की मौत हुई है। इंदिरापुरम के ज्ञानखंड में सफाई के दौरान ट्रांसफार्मर में करंट उतरने से एक युवक की मौत हो गई तो लोनी के अंकुर विहार में नाले के तेज बहाव से एक अज्ञात शख्स की लाश सड़क पर बहती पाई गई। वहीं सर्वोदय नगर