Unique Wedding: राजस्थान के सीकर जिले में एक अनोखी शादी में दुल्हन के भाई पवन शर्मा और पिता किशोर शर्मा ने बारातियों को पारंपरिक गिफ्ट की बजाय हेलमेट भेंट किए। इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना था। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में यह संदेश और मजबूत हुआ। पवन अब तक 950 से अधिक हेलमेट बांट चुके हैं