IMD Heavy Rain Alert: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 6 मई तक व्यापक बारिश और बर्फबारी की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में 3 मई, हिमाचल में 4 मई और उत्तराखंड में 4-5 मई को ओलावृष्टि का अलर्ट है। वहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 4 और 5 मई को 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं। राजस्थान में 4 मई को धूल भरी आंधी चलने की भी आशंका है