संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों ने, सदस्य देशों को UN80 सुधार पहल के तहत चुनिन्दा प्रस्तावों की ताज़ा जानकारी से अवगत कराया है. इसमें लैंगिक समानता एजेंसी – UN Women, और संयुक्त राष्ट्र प्रजनन स्वास्थ्य एजेंसी – UNFPA, के सम्भावित विलय के प्रारम्भिक मूल्यांकन के साथ-साथ, प्रौद्योगिकी और डेटा के बारे में ताज़ा जानकारी भी शामिल थी.