अनुज सिंघल की राय है कि अभी भी ये कहना जल्दबाजी होगी कि बॉटम बन चुका है। लेकिन एक बात साफ है कि निफ्टी 22,300 अभी नहीं तोड़ना चाहता और अगर डबल बॉटम पक्का हुआ तो बड़ा पॉजिटिव होगा। निफ्टी 22,800-22,850 के ऊपर निकले,तब थोड़ा भरोसा बढ़ेगा। लेकिन अगर यहां रिजेक्शन मिला तो वापस 22,300 का जोखिम रहेगा। कल RBI की मॉनेटरी पॉलिसी है। बाजार में अभी दरों में बढ़ोतरी को पचाया नहीं है। बैंक निफ्टी में आज अच्छी तेजी आई। लेकिन यहां भी ट्रेंड अभी मजबूत नहीं हुआ है। कैपिटल मार्केट थीम साफ विजेता लग रही है। इसके अलावा AC और EMS शेयरों में भी मौके ढूंढें।