टाटा कैपिटल के MD और CEO राजीव सभरवाल ने कहा कि तिमाही में लोन बुक ₹3 लाख करोड़ के पार पहुंच गई। उन्होंने बताया कि 70% से ज्यादा रिटेल एप्लिकेशन अब AI की मदद से प्रोसेस हो रहे हैं। वहीं, पर्सनल और बिजनेस लोन के 95% से ज्यादा मामलों में AI का इस्तेमाल हो रहा है। इससे लोन की प्रक्रिया पूरी करने में लगने वाला समय 39% से ज्यादा घटा है।