Swiggy Listing made Crorepati: सुस्त एंट्री के बाद स्विगी के शेयरों ने रफ्तार पकड़ी और पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 19 फीसदी के मुनाफे में आ गए। वहीं दूसरी तरफ इसकी लिस्टिंग पर 500 एंप्लॉयीज करोड़पति बन गए यानी कि उनकी दौलत में 1 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इतना ही नहीं, इसमें से 70 तो डॉलर मिलेनियर्स बन गए यानी दौलत में 1 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ