(खबरें अब आसान भाषा में)
भारत में SUV का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। FY27 के अप्रैल से अगस्त के बीच देश में बिकी करीब हर 5 पैसेंजर गाड़ियों में से 3 SUV थीं। वहीं, सेडान कारों की बिक्री 12 गाड़ियों में से एक से भी कम रही। इसके बावजूद, इस दौरान भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब Maruti Suzuki Dzire ने अपने नाम किया।