गुजरात के सूरत शहर के परवत पाटिया क्षेत्र स्थित राज टेक्सटाइल मार्केट में बुधवार,10 दिसंबर को भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि कई किलोमीटर दूर से ही काले धुएं का गुबार नजर आ रहा था। तेज लपटें मार्केट की 20वीं मंजिल तक पहुंच गई। कई दुकानें देखते ही देखते जलकर खाक हो गई।