Stocks to Buy: शेयर बाजार में जारी उठापटक के बीच ब्रोकरेज फर्मों ने बुधवार 19 नवंबर को 7 कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाया है। ब्रोकरेज का कहना है कि इन शेयरों में निवेशकों को 15% से लेकर 57% तक का रिटर्न मिल सकता है। इनमें 360 ONE WAM, अरविंद लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प, दीपक फर्टिलाइजर्स, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया, लोढ़ा डेवलपर्स और टाटा कैपिटल के शेयर शामिल हैं