(खबरें अब आसान भाषा में)
Rinku Singh 176 run innings: रिंकू सिंह ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलकर अपनी रणजी टीम उत्तर प्रदेश को 3 बहुमूल्य अंक दिलाए. उन्होंने तमिलनाडु के खिलाफ 176 रन की पारी खेली जिसमें 17 चौके और 3 छक्के शामिल थे. यूपी ने पहली पारी में 460 रन बनाकर बढ़त के आधार पर तीन अंक जुटाए.