Stock Market LIVE Updates : शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट के मेन इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। फेडरल रिजर्व के चेयरमैन केविन वॉर्श ने महंगाई से निपटने पर सेंट्रल बैंक के फोकस को दोहराया,जिससे ब्याज दरें बढ़ने की संभावना बढ़ गई और निवेशक सतर्क हो गए। S&P 500 में 0.25 फीसदी की गिरावट आई और यह 7,711.76 पर बंद हुआ,जबकि नैस्डैक कम्पोजिट 0.52 फीसदी गिरकर 26,402.42 पर आ गया था