कोरोना के दौरान दुनियाभर में मांग अचानक घट गई। निवेशक सुरक्षित एसेट की तरफ भागने लगे। इसका असर क्रूड और बॉन्ड मार्केट पर भी दिखा। ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 70% गिर गई। वहीं, अमेरिकी 10 साल की ट्रेजरी यील्ड करीब 137 बेसिस प्वाइंट नीचे आ गई। बाजार में ग्लोबल मंदी की आशंका बढ़ गई थी। साथ ही निवेशकों को उम्मीद थी कि सेंट्रल बैंक अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए आक्रामक कदम उठाएंगे।