(खबरें अब आसान भाषा में)
Small Savings Schemes new Interest: सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए स्मॉल सेविंग स्कीम्स की ब्याज दरें अपरिवर्तित रखीं हैं। पब्लिक प्रोविडेंट फंड, सुकन्या समृद्धि योजना, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर ब्याज दरें जस की तस बनी रहेंगी, जिससे निवेशकों को निरंतर स्थिर रिटर्न मिलेगा।